रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के सूचना के अनुसार आवेदकों द्वारा आरआरबी एलपी/तकनीशियन 2018 और आरआरबी ग्रुप डी 2018 के लिए भरे गए आवेदन पत्र की स्थिति जुलाई 2018 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। आरआरबी के आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदकों द्वारा एलपी/तकनीशियन और ग्रुप डी के लिए भरे गए आवेदन पत्र की जांच प्रक्रिया जून 2018 में अंतिम चरण में थे। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की स्थिति जुलाई 2018 के पहले सप्ताह में चेक कर सकते हैं। आरआरबी अपनी वेबसाइट पर अस्वीकृति सूची जारी करेगा जिसके माध्यम से यह पता चल पायेगा की किन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र अस्वीकार किये गए हैं।आवेदक एलपी/तकनीशियन आवेदन पत्र की स्थिति वेबसाइट www.rly-rect-appn.in/alptech2017/ और आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र की स्थिति आरआरबीकी विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा चेक कर सकते हैं।आरआरबी के द्वारा एलपी/तकनीशियन 2018 और आरआरबी ग्रुप डी 2018 भर्ती के सन्दर्भ में उपलब्ध कराई आधिकारिक अधिसूचना इस प्रकार है।
आरआरबी के आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार एलपी/तकनीशियन की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा अगस्त/सितम्बर 2018 में आयोजित कराई जा सकती है।हलांकि एलपी/तकनीशियन की परीक्षा के लिये आरआरबी ने अभी दिनांक तय होने की कोई सूचना जारी नहीं की है ।आवेदकों को सलाह दी जाती है की वो नियमित रूप से वेबसाइट को चेक करते रहें जिससे उन्हें रेलवे भर्ती से जुडी हुई नवीनतम जानकारी प्राप्त होती रहे ।
Download the Latest Official Notification Regarding RRB Exam Date
आरआरबी सहायक लोको पायलट/तकनीशियन और आरआरबी ग्रुप डी के आवेदन पत्र भरे जा चुकें हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी।आरआरबी एडमिट कार्ड 2018 सहायक लोको पायलट/तकनीशियन परीक्षा के 10 दिन पहले आरआरबी की वेबसाइट www.rly-rect-appn.in/alptech2017/ पर उपलब्ध कराई जाएगी।जिन अभ्यर्थियों ने आरआरबी ग्रुप डी 2018 के लिए आवेदन किया है वो अपना प्रवेश पत्र आरआरबी की विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट जैसे की आरआरबी सिलीगुड़ी, आरआरबी सिकंदराबाद, आरआरबी पटना, आरआरबी मुंबई, आरआरबी मालदा, आरआरबी जम्मू, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी गुवाहाटी, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी गोरखपुर, आरआरबी चंडीगढ़, आरआरबी भोपाल, आरआरबी बिलासपुर, आरआरबी भुवनेश्वर, आरआरबी बैंगलोर, आरआरबी मुजफ्फरपुर, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी अजमेर, आरआरबी रांची, आरआरबी त्रिवेंद्रम और आरआरबी अहमदाबाद।
sir group c ka kb ayega admit card sir